श्रीनगर, 7 अक्टूबर। श्रीनगर में पुलिस और सेना के संयुक्त ऑपरेशन में आतंकियों के साथ अभी भी मुठभे़ड़ जारी है। इसमें अब तक चार आतंकियों को मार गिराया गया है। श्रीनगर के पम्पोर और कुपव़ाडा इलाके में चल रही मुठभे़ड के दौरान बुधवार को सेना के जवानों पर आतंकियों ने एक ग्रेनेड फेंका, जिससे तीन जवान जख्मी हो गए जबकि जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक पम्पोर इलाके में अभी भी दस आतंकी छुपे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और मुठभे़ड जारी है।