नई दिल्ली। फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज को 30 सितंबर को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में कुल 2.9 अरब रूपए (6.4 करो़ड डॉलर) का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल इसी अवधि में हुए मुनाफे से 32 फीसदी अधिक है।
शेयर बाजार को दी गई सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसकी कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में साल-दर-साल आधार पर दो फीसदी बढ़कर 18.7 अरब रूपए (42 करो़ड डॉलर) हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 18.4 अरब रूपए (41.2 करो़ड डॉलर) थी। इस साल कंपनी ने 41 नए जेनरिक उत्पाद शुरू किए, 21 नए उत्पादों के पंजीकरण के लिए आवेदन किया और दुनिया भर में नियामकों को प्रक्रिया, सुविधा और इससे संबंधित विषयों पर 13 गोपनीय सूचनाएं दीं। कंपनी के मुताबिक ग्लोबल जेनरिक वर्ग में आमदनी आठ फीसदी बढ़कर 13.7 अरब रूपए हो गई है, जबकि कस्टम फार्मास्यूटिकल सेवाओं और एक्टिव इनग्रेडिएंट्स में यह 4.6 अरब रूपए है।
भारत समाचार
डॉ रेड्डीज को 37 फीसदी अधिक मुनाफा





















