नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की जगह दिल्ली टीम के नवनियुक्त कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि कई अहम खिलाडियों की गैर मौजूदगी के बावजूद उनकी टीम चैपियन लीग टी-20 टूर्नामेंट में खिताब की सबसे प्रबल दावेदारों में है। गंभीर ने कहा कि दिल्ली की टीम ने आईपीएल के दोनों संस्करणों में शानदार प्रदर्शन किया है और इसे दिखते हुए टूर्नामेट जीतने की टीम की संभावना कही से भी कमतर नहीं है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाडियों का संतुलन है और टीम टूर्नामेंट में बढि़या प्रदर्शन करेंगी। बायं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने अपनी व्यक्तिगत सफलताओं और टीम की असफलताओं से जुड सवालों पर कहा कि एक पेशेवर खिलाडी को इस तरह की परिस्थितियों के लिए हम हमेशा तैयार रहना पडता है। उन्होंने कहा कि जब टीम एक मैच हार जाती है और फिर जब हम दूसरे मैच खेलते के लिए उतरते है तो हमे हार की मनोदशा से उबरकर टीम को जीत के लिए प्रयास करना प़डता है और ऎसी परिस्थिति कभी भी टीम के सामने आ सकती है इसलिए खिलाडियों को इस प्रकार की मनोदशा का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।