जम्मू। वाहन के खड्डे में गिर जाने से उसमे सवार दो जवानों की पुंछ जिले में मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 27 मद्रास रेजीमेंट का यह वाहन सोमवार शाम जिले में नियंत्रण रेखा के पास बनवात क्षेत्र में स़डक पर से फिसल कर खड्डे में जा गिरा। इस हादसे में जिन दो जवानों की मौत हो गई है उनकी पहचान सतीश कुमार और बलराम के रूप में की गई है।
भारत समाचार
वाहन के खड्डे में गिरने से दो जवानों की मौत





















