बेगलूर, 9 अक्टूबर। इंडियन प्रीमियर लीग कमिश्Aर ललित मोदी की विवादों से भरी जिंदगी पर अब बॉलीवुड में फिल्म बनने जा रही है। जिसका शीषर्क "द कमिश्नर" होगा। राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोदी से परसेप्ट ने इस बारे में बात की है हालांकि अभी तक मोदी ने इसे मंजूरी नहीं दी है। मोदी ने कहा कि पिछले कुछ महीने से मुझसे इस बारे में बात चल रही है। मैंने अभी तक मंजूरी नहीं दी है क्योकि मैंने पटकथा नहीं देखी है। कई निर्देशकों ने मुझसे बात की है। मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि कोई मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहता है। परसेप्ट के प्रबधंन निदेशक शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि यह उनकी कंपनी में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक होगा। उन्होने कहा कि मोदी की जिंदगी बॉलीवुड और क्रिकेट का तालमेल है। हमने डेढ साल तक कहानी पर मेहनत की है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर है लेकिन क्लाईमैक्स क्रिकेट पर केन्द्रित होगा। मोदी ने कहा "हम चाहते है कि संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तार या मधुर भंडारकार फिल्म बनाये।"