कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हांगकांग सुपर सिक्सेस के लिए कीवी टीम की कमान स्टायरिश को

ऑकलैंड। हरफनमौला खिल़ाडी स्कॉट स्टायरिश को हांगकांग में अगले महीने होने वाले सुपर सिक्सेस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
वेबसाइट "स्टफ डॉट को डॉट एनजेड" के मुताबिक पीठ की तकलीफ के कारण बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेल पाने वाले स्टायरिश अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। कीवी सुपर सिक्स टीम में स्टायरिश के अलावा अनुभवी खिल़ाडी डरेल टफी, नेथन मैक्लम, युवा हरफनमौला खिल़ाडी हैरी बाएम, केरेन नोएमा बार्नेट और लोगान वान बीक को शामिल किया गया है।
सुपर सिक्स टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के अलावा आस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, मेजबान हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट 6 और 7 नवम्बर को खेला जाएगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें