लंदन, 11 अक्टूबर। हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शेरोन स्टोन ने "कसीनो" फिल्म की शूटिंग के दौरान इतनी डायटिंग की थीं कि एक बार तो वह मौत के कगार पर पहुंच गई थीं। फीमेलफस्र्ट के अनुसार शेरोन ने एक अहम सीन की शूटिंग से करीब एक हफ्ते पहले तक कुछ भी नहीं खाया। सिर्फ इस वजह से कि वह खुद को काफी स्लिम दिखाकर डायरेक्टर मार्टिन स्कॉर्सिज को इंप्रेस करना चाहती थीं। हालांकि, 51 साल की स्टोन को इतनी मेहनत का फायदा भी मिला और वह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजी गई। इसके अलावा उन्हें 1995 में बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में "एकेडमी अवॉर्ड" भी मिला।