कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आगरा चिकित्सालय में 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु का जन्म

आगरा। आगरा की मशहूर चिकित्सक जो़डी नरेंद्र मल्होत्रा और जयदीप मल्होत्रा का कहना है कि उनके चिकित्सालय में 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु ने जन्म लिया है और इस तरह यह चिकित्सालय देश के प्रमुख आईवीएफ ("इन विट्रो फर्टीलाइजेशन") केंद्रों में से एक बन गया है। चिकित्सकों ने गुरूवार को बताया कि उत्तराखण्ड के हल्द्वानी की अंजु ने एक सप्ताह पहले 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु, एक बेटे को जन्म दिया था। तब से चिकित्सालय में 12 और टेस्टट्यूब शिशुओं ने जन्म लिया है।
उनका कहना है कि उनका चिकित्सालय देश का ऎसा पांचवा केंद्र बन गया है जहां 1,000 टेस्टट्यूब शिशुओं का जन्म हुआ है। नरेंद्र मल्होत्रा कहते हैं कि उनका 1997 में स्थापित हुआ आईवीएफ केंद्र उत्तर प्रदेश का ऎसा पहला और देश का 25वां चिकित्सालय था। इन 1,000 टेस्टट्यूब शिशुओं में से 30 जु़डवां थे और करीब आधा दर्जन ऎसे थे जहां तीन बच्चों ने एक साथ जन्म लिया था। जयदीप मल्होत्रा कहती हैं कि वह बहुत संतुष्ट और खुश हैं कि आईवीएफ तकनीक से हजारों ऎसे परिवारों की मदद हो रही है जिनके घर में बच्चो नहीं हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें