कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दोस्ताना तरीके से लिया "रावण" से अलग होने का फैसला: बिपाशा

मुंबई, 12 अक्टूबर। निर्देशक मणिरत्नम की आगामी फिल्म "रावण" से अलग होने को लेकर चल रहीं तमाम अटकलों के बीच अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि इस फिल्म से अलग होने का फैसला दोस्ताना तरीके से लिया गया था।
इस बात की चर्चा थी कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ बिपाशा मंदोदरी की भूमिका में थीं लेकिन उनकी भूमिका अन्य पात्रों पर भारी पड रही थीं, ऎसे में उन्हें फिल्म से अलग कर दिया गया। बिपाशा ने कहा, ये सारी बातें महज अफवाह है। पहले मैं इस फिल्म का हिस्सा थीं लेकिन अब नहीं हूं। मणि सर ने मुझसे कहा कि वह मेरी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। ऎसे में हमने दोस्ताना तरीके से फैसला किया। आशा है कि जल्द ही हम साथ काम करेंगे।
गौरतलब है कि "रावण" में अभिषेक बच्चन और ऎश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें