लंदन। हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस मानते हैं कि वर्षो से तनाव में रहने की वजह से ही उन्हें कैंसर हुआ।
डगलस का कहना है कि अब वह अपने भविष्य की तरफ ध्यान देंगे। वेबसाइट "डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक पिछले महीने जांच के दौरान गले में टयूमर होने के खुलासे के बाद से ही वह इलाज के दौर से गुजर रहे हैं। डगलस कहते हैं, ""कई मायनो में यह साल मेरे लिए तनावपूर्ण रहा जिसके कारण अलग-अलग थे।"" 65 वर्षीय डगलस की पत्नी कैथरीन जेटा जोंस हैं और उनके दो बच्चे हैं।
भारत समाचार
तनाव की वजह से हुआ कैंसर : डगलस





















