भारत समाचार
सहवाग की टीम में वापसी

सहवाग कंधे की चोट के कारण काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर थे और वह इंग्लैड के हुए टी-20 वल्र्ड कप तथा साउथ अफ्रीका मे हुए चैपियंस ट्राफी में शिरकत नहीं कर पाए थे। जब श्रीकांत और राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति के उनके साथ आस्ट्रलिया के खिलाफ सात एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम चुनेंगे तो वीरू का नाम में उसमे तय माना जा रहा है। बडोदारा के आलराउंडर यूसफ पठान पर टीम से बाहर होने का खतरा है, विशेषकर तब जब उंगली की चोट के बाद युवराज सिंह की टीम में वापसी हो सकती है।
युवराज उंगली की चोट के कारण चैपिसंस ट्राफी में नहीं खेल पाए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अभी तक बेंगलूरू स्थित नेशलन क्रिकेट अकैडमी में युवराज के फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों ने बताया है कि अगर वह फिट होत है तो टीम में उनकी भी वापसी होगी। चयनकर्ताओं का राहुल दविड के भविष्य पर भी फैसला करना होगा जिनकी दो साल बाद टीम में वापसी हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक चयनकर्ता तेज गेदबाज ईशांत शर्मा का भी टीम से बहार करके उनकी जगह उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी को मौका दे सकते है। इस बीच कंधे की चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज जहीर खान ने खुद को मैच स्थिति में फिट साबित नहीं किया है और इसलिए वह टीम में स्थान बनने के लिए दावदार नहीं है। सुदीप त्यागी के अलावा अभिषेक नायर को भी वडोदरा (25 अक्टूबर) और नागपुर (28 अकटूबर) में होने वाले मैचों में मौका मिल सकता है।
चयन समिति बॉलर्स का रोटेशन करने का भी सुझाव भी दे सकती है। एक चयनकर्ता ने कहा कि हमेशा भारतीय टीम के लिए कोचों के कोर ग्रुप के आकलन के अनुसार चलते है और हमें लगता है कि हमारी ती गे्रड की कॉन्ट्रैक्ट प्रणाली में युव और प्रतिभाशाली क्रिकेटर है। यह भी लगता है कि हमे अपनी बॉलर्सक को रोटेट करने की जरूरत है। स्पिन बॉलिग में भारत के अटैक की अगुवाई ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह करेंगे जबकि सात वनडे मैचों की सीरीज के दौरान लेग स्पिनर अमित मिश्रा और प्रज्ञान ओझा को भी मौका मिल सकता है।




















