कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पाकिस्तान : वार्षिक राष्ट्रीय खेल स्थगित

कराची, अक्टूबर। पाकिस्तान की ओलंकिप समिति ने देश की सुरक्षा के अनिश्चित हालात के कारण वार्षिक राष्ट्रीय खेलों को स्थगित कर दिया है। ऎसा पहली बार हुआ है जब सुरक्षा चिंताओं की वजह से पाकिस्तान में कोई बडा राष्ट्रीय खेल आयोजिन स्थगित करना पडा, हालांकि सुरक्षा कारण का हवाला देते हुए कई विदेशी टीमें और एथलीट यहां आने से पहले ही इनकार कर चुके है। ये राष्ट्रीय खेल आगामी 15 नवंबर को देश के अशांत उतर पश्चिम सीमांत प्रांत के पेशावर में आयोजित किए जाने थे। पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रीय खेलों को स्थगित कर दिया गया है क्योकि हालात हमारे नियंत्रण में नहीं है। इन खेलों में हिस्सा लेने वाली टीमों ने हाल में पेशावर और रावलपिंडी में हुए आतंकवादी हमलो पर चिंता जताई है। बयान में कहा गया है कि एथलीटों के परिजनों ने भी एसोसिएशन को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है क्यो कि इन खेलों में बडी संख्या में बच्चों और महिला एथलीट भाग लेने वाले है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के शहर लाहौर में कल आंतकवादिया के सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गयी। देश में पिछले हफ्ते से इन हमलों में काफी तेजी आई है और इस दौरान 100 से भी अधिक लोग मारे जा चुके है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें