नई दिल्ली। इस बार धनतेरस पर सोने के दाम पिछले साल के मुकाबले 34 फीसदी बढ़े है। इसकी कीमत वर्तमान समय में 16,250 रूपए प्रति दस ग्राम है, जबकि पिछली धनतेरस पर सोना 12,070 रूपए प्रति दस ग्राम था। दिल्ली सर्राफा बाजार के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा,पिछली दिवाली की तुलना में सोने की कीमतों में काफी इजाफा हुआ हैं। उन्होंने कहा, 2000 की धनतेरस के बाद से तुलना की जाए, तो सोने के दाम कभी उससे नीचे नहीं आए है। पिछले आठ साल में यह पहला मौका है जब लोग धनतेरस के दिन 16,000 रूपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा पर सोने की खरीदी कर रहे है। चांदी भी काफी महंगी हो चुकी है। इस समय चांदी 27,500 रूपए प्रति किलोग्राम है, जबकि पिछले साल इसकी कीमत 16,600 रूपए प्रति किलोग्राम थीं। सोने की कीमतें 2000 के बाद से तीन गुना से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। 2000 में सोने का भाव 4,500 रूपए प्रति दस ग्राम था। जैन ने कहा, सोने की ऊंची कीमतों की वजह से खरीदार काफी सतर्क है, जिससे सोने की बिक्री 50 प्रतिशत कम है