नई दिल्ली। इस महीने प्रदर्शित होने जा रही फिल्मों में दर्शकों को ब़डे पर्दे पर नई जोडियां दिखेंगी। सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी तो ऎश्वर्या राय के साथ दक्षिण के प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत होंगे। इस शुक्रवार को फिल्मकार करन जौहर के गृह निर्माण में बनी फिल्म "वी आर फेमिली" प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें पहली बार अर्जुन रामपाल, काजोल और करीना कपूर के साथ दिखेंगे। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म "स्टेपमॉम" का हिंदी संस्करण है और इसमें अर्जुन का किरदार अपनी पूर्व पत्नी व अपनी प्रेमिका के बीच जद्दोजहद करता रहता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पूरी तरह से एक शहरी फिल्म है। इसके बाद अभिनव कश्यप की फिल्म "दबंग" प्रदर्शित होगी। इसमें सलमान और प्रख्यात अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी साथ दिखेंगे। यह सोनाक्षी की पहली फिल्म है। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर लालगंज की पृष्ठभूमि में रची गई है। अरबाज खान के निर्माण में बनी यह फिल्म 10 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श मानते हैं कि नई जोडियां जिज्ञासा पैदा करती हैं और दर्शकों को थियेटर में लाने में मदद करती हैं। आदर्श ने कहा, ""लोग कहानी, संदर्भों या कलाकारों में नयापन चाहते हैं। यदि हम जोडियों की बात करें तो यहां एक फायदा ही है।
लोग फिल्म देखना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि नई जो़डी कैसी लगती है, फिर चाहे किसी स्थापित हीरोइन के साथ कोई नया अभिनेता हो या "दबंग" की तरह किसी स्थापित अभिनेता के साथ कोई नई अभिनेत्री हो। इससे फिल्म को अतिरिक्त चमक मिल जाती है।"" निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म "अंजाना अंजानी" 24 सितंबर को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में प्रियंका चोप़डा और रणबीर कपूर ने पहली बार साथ में अभिनय किया है। इसके अलावा 24 सितंबर को ही बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय और दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत "इंधिरन-द रोबोट" प्रदर्शित होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण 150 करो़ड रूपये की लागत से हुआ है।
भारत समाचार
इस महीने फिल्मों में दिखेंगी नई जोç़डयां





















