एनएसजी कमांडोज को अत्याधुनिक हथियार दिए जांएगे : चिदम्बरम
Oct 15, 2009 9:58 PM
मानेसर (हरियाणा)। केन्द्र सरकार ने आज कहा कि वह एनएसजी कमांडोज के लिए उच्चा प्रौद्योगिक वाले अत्याधुनिक हथियार खरीदेगी ताकि किसी भी आतंकी खतरे से निपटने में उन्हें मदद मिल सके। गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने एनएसजी बल के रजत जयंत समारोह में कहा "एनएसजी को आगामी दिनों में उच्चा प्रौद्योगिकी वाले अत्याधुनिक हथियार मिलने जा रहे है।" चिदंबरम ने कहा कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान एनएसजी कमांडोज के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होने कहा, "हम एनएसजी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन और हवलदार गजेन्द्र सिंह के सर्वोच्चा बलिदान तथा पूरे बल के शौर्य को भी याद करते है जिन्होंने पिछले साल नवंबर में मुंबई में आतंकियों का डट कर मुकाबला किया था।"