वेंकूवर। कनाडा के तटीय शहर वेंकूवर में अगले वर्ष की शुरूआत में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाडियों की सुरक्षा की दृष्टि से 2,50,000 कंडोम वितरित हुए जाएंगे। प्रशांत महासागर तट पर बसे वेंकूवर के दस सामुदायिक संगठनों ने 12 फरवरी से शुरू होने वाले इन खेलों के दौरान कंडोम की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से कमर कर ली है। वेंकूवर के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक खेलगांव और ठहरने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाडियों को 40,000 कंडोम उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी तरह अन्यत ठहरे खिलाडियों को भी 60,000 कंडोम वितरित किए जाएंगे।