कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तीन राज्यों के विस चुनाव, मतगणना आज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश में गत 13 अक्टूबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना गुरूवार सुबह शुरू होगी। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता राजेश मल्होत्रा ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। सूचनाएं चुनाव आयोग की वेबसाइट के जरिए उपलब्ध कराने के लिए प्रबंध किया गया है। महाराष्ट्र में 12वीं विधानसभा के चुनावों के तहत होने वाली मतगणना की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के 7.58 करो़ड पंजीकृत मतदाताओं में से 60.37 प्रतिशत ने वोट डालकर 1820 निर्दलीयों एवं बागियों समेत 3536 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य पर अपनी मुहर लगाई थी। इनमें 211 महिलाएं भी हैं। राज्य विधानसभा की कुल 288 सीटों के लिए मतगणना 267 स्थानों पर बनाए गए 288 अलग-अलग केंद्रों पर की जाएगी। एक घंटे बाद मतगणना की रूझान मिलने शुरू हो जाएंगे।
पहला परिणाम दोपहर 12 बजे तक और सारे परिणाम देर सायं तक मिल जाने की संभावना है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर तैनात चुनाव अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को छो़ड अन्य सभी के हथियार, मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन, वीडिय कैमरा आदि के साथ आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मतगणना केंद्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत उम्मीदवारों के एजेंट और पत्रकारों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। हरियाणा में भी मतगणना के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी स”ानसिंह ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी।
मतगणना केंद्रों के भीतर और इसके आसपास सुरक्षा के क़डे बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना हॉल में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। अरूणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना भी 22 अक्टूबर को सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। चुनाव आयोग ने सभी 17 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। वोटिंग मशीनों को सुरक्षा के लिए क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं। इन केंद्रों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें