भारत समाचार
गिरावट के साथ शेयर बाजार शुरू

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 17 अंक लुढकर 5047 पर पहुंच चुका था। जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट तेज है, उनमें यूनिटेक, सूजलॉन एनर्जी, आरआईएल,जेपी असोसिएट्स और सेल शामिल हैं। बेहतर नीतजों की वजह से हीरो होंडा के शेयरों मे तेजी देखी जा रही है।
गौरतलब है कि शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार के आखिरी घंटे में खासी बिकावली देखने को मिली थी और सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 51 अंको की गिरावट के साथ 5,064 पर बंद हुआ था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 214 अंक नीचे 17,009 पर बंद हुआ था।




















