कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कैगा संयंत्र मामले में कर्मचारियों से पूछताछ

कैगा (कर्नाटक)। कैग परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर के वाटर कूलर में ट्राइटियम नाम का रेडियोधर्मी रखने की घटना की प्रारंभिक जांच में आंतरिक तो़डफो़ड का मामला प्रकाश में आने के बाद जांचकर्ताओं ने सोमवार को वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले में स्थित संयंत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच दल में शामिल परमाणु वैज्ञानिकों ने 23-24 नवंबर की रात परिसर में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की है। 23-24 नवंबर की रात संयंत्र के किसी शरारती तत्व ने ट्राइटियम नाम के रेडियोधर्मी रसायन की शीशी को वहां के वाटर कूलर में डाल दिया था, जिसमें 50 कर्मचारी प्रभावित हुए थे। अधिकारियों ने कहा, जांच एजेंसियां घटनमा की जांच कर रही हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सरकार इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है, क्योंकि यह एक सुरक्षा की चूक है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री चव्हाण ने कहा, सभी एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। इसमें कोई ऎसा व्यक्ति शामिल था, जो प्रयोगशाला में था और उसकी पहुंच वाटर कूलर तक थी। उसी ने रात के तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच में यह हरकत की है। इससे प्रभावित 50 लोगों के इलाज के बारे में उन्होंने कहा, सभी लोगों का इलाज किया गया है और अब वे काम पर लौट आए हैं। उधर, कैग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संयंत्र के कम्प्यूटर प्रणाली में हर उस व्यक्ति के बारे में आंक़डे मौजूद हैं, जो उस विशेष कक्ष में दाखिल हुआ था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें