कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज 7 भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। सॉफ्टवेयर बनाने वाली अग्रणी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज आपरेटिंग सिस्टम का ताजा संस्करण "विंडोज 7" भारतीय बाजार में पेश किया हैं। कंपनी को उम्मीद है कि "विंडोज 7" की बिक्री से विंडोज विस्ता से हुआ घाटा पूरा करने में मदद मिलेगी। "विंडोज 7" विंडोज विस्ता के मुकाबले अधिक भरोसेमंद और तेज हैं। कंपनी का दावा है कि "विंडोज 7" तैयार करने में उद्योग के इतिहास में सबसे बडे बेटा टेस्टिंग प्रोग्राम का सहारा लिया गया हैं।
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष रवि वेंकटेशन ने कहा, पूरी दुनिया में 99 फीसदी से अधिक टेस्टर्स ने विंडोज को अधिक तेज, उपयोग करने में सरल और स्थिर करार दिया हैं। कंपनी ने कंप्यूटर उपभोक्ताओं की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए "विंडोज 7" के छह संस्करण पेश किए हैं। "विंडोज 7" में एरोशेक, पीक, स्नेप, जंप लिस्ट, होमगु्रप, प्ले टू, विंडो लाइव मूवी मेकर और रिमोट मीडिया स्ट्रीमिंग जैसे कई नए फीचर जोडे गए हैं। विंडोज टास्कबार को भी नया रूप दिया गया हैं। कंपनी का कहना है कि भारत में इंफोसिस, मारूति, बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एलएंडटी, विप्रो और बायोकॉन सहित 1,000 कंपनियां "विंडोज 7" को लागू कर रही हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें