कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

निजी फोन कंपनियों पर सीबीआई का छापा

नई दिल्ली। नई कंपनियों को पिछले साल किए गए 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई ने दूरसंचार मंत्रालय के कार्यालयों में आज दूसरे दिन भी तलाशी ली। सीबीआई के अधिकारियों ने इस बारे में कई निजी कंपनियों के कार्यालयों का दौरा भी किया। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने कुल 19 स्थानों की तलाशी ली जिनमें दस दूरसंचार कंपनियों के कार्यालय तथा दूरसंचार विभाग के कई कार्यालय शामिल हैं। उन्होंने दूरसंचार कंपनियों का नाम नही बताया। सीबीआई की कार्रवाई पर दूरसंचार मंत्री ए राजा ने गत दिन कहा था कि उन्होंने तो दूरसंचार नियामक टा्रई के तय नियमों के अनुसार ही कदम उठाए तथा सभी फैसले प्रधानमंत्री के साथ परामर्थ के बाद किए गए ।
उन्होंने पद से इस्तीफा देने से भी इनकार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि जी 2 स्पेक्ट्र लाइसैंस जारी किये जाने के मामले मे अनियमितताओं के आरोपों के बाद केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने कंपनियों की चयन प्रक्रिया की जांच सीबीआई से कराने की सिफरिश की थी। आरोप है कि जनवरी 2008 में 2 जी स्पेक्ट्रम लाइसैंस देने में दूरसंचार विभाग और कुछ निजी, व्यक्तियों ने भारतीय दूर संचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सिफारिशों को नजरंदाज किया और खुली निविदाएं आतंत्रित करने के बजाय पहले "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर लाइसैंस जारी किये। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2008 में आठ नयी कंपनियों को ये लाइसैंस जारी किये गये। इस मामले में तब उंगली उठने लगी जब इनमें से कुछ कंपनियों ने लाइसैंस मिलने के चंद दिन बाद ही अपनी हिस्सेदारी मोटी प्रीमियम लेकर अन्य कंपनियों का बचे दी। सरकार ने पूरे देश में 2 जी स्पेक्ट्रम सेवाओं के लाइसैंस 1651 करोड रूपए में जारी किये थे। दूरसंचार मंत्रालय पर ये लाइसैंस औने-पौने दाम में बेचने का आरोप भी लगाया गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें