कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भोपाल के न्यायालय हवालात से 10 कैदी फरार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिला न्यायालय के हवालात से 11 कैदी फरार हो गए। एक को पुलिस ने पक़ड लिया है जबकि 10 कैदियों का कोई पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जेल से जिला न्यायालय में पेशी के लिए कैदियों को लाकर हवालात में रखा गया था।

जब हवालात में रखे गए कैदियों की बारी आई तो नाम पुकारे जाने के बाद भी 11 कैदी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। कैदियों के न्यायालय में न पहुंचने पर ह़डकंप मच गया। पुलिस बल ने जब हवालात को खोला तो 11 कैदी नहीं थे। यह सभी कैदी हवालात के सीवर चेम्बर में छेद कर फरार हुए हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश चौधरी ने बताया कि कुल 11 कैदी फरार हुए थे जिनमें से एक को पक़ड लिया गया है शेष 10 कैदियों की तलाश जारी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें