कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हेमंत बृजवासी बने लिटिल चैंप के विजेता

नई दिल्ली। जीटीवी के रियलिटी शो "हीरो होंडा सारेगामा लिटिल चैम्प" प्रतियोगिता में मथुरा के हेमंत बृजबासी ने बाजी मारी ली हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर वाराणसी के यथार्थ रस्तोगी रहे जबकि तीसरे स्थान पर कोलकता की श्रृयती भट्टाचार्य रहीं। शनिवार को मुंबई के अंधेरी स्पोर्टस कम्पलेक्स में हुए ग्रैंड फिनाले में फिल्म अभिनेता सलमान खान ने विजेता के रूप में हेमंत के नाम की घोषणा की। हेमंत को पुरस्कारस्वरूप एक स्वर्ण पदक और एक ट्रॉफी तथा अन्य उपहार दिए गए। हेमंत को कुल 15,35,380 वोट मिले। जबकि उत्तरप्रदेश वाराणसी के यथार्थ को 13,73,040 और पश्चिम बंगाल की श्रेयसी को 11,38,380 वोट मिले। ट्रॉफी ग्रहण करने के बाद हेमंत ने कहा कि वे चैंपियन बनकर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अलकाजी और अभिजीतजी की वजह से संभव हुआ, जिन्होंने समय-समय पर मुझे मार्गदर्शन दिया। इससे मुझे कडा परिश्रम करने की प्रेरणा मिली और मैं विजेता बना। हेमंत ने कहा कि यथार्थ और श्रेयसी मेरे अच्छे दोस्त है और उनसे किसी तरह का मनमुटाव नहीं हैं। इस अवसर पर उपस्थित गायक अभिजीत ने फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनता ने सही निर्णय किया हैं। गायिका अलका याज्ञनिक ने कहा कि मेरी नजर में तीनों ही चैंपियन हैं, लेकिन जीता वहीं जिसे जनता ने चुना। इस मौके पर अभिजीत व अलका याज्ञनिक के साथ अभिनेता अजय देवगन, सलमान खान, अभिनेत्री असिन और गायक शान भी मौजूद थे। हीरो होंडा की तरफ से तीनों ही प्रतियोगियों के माता-पिता को एक-एक मोटर साइकिल भेंट की गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें