नई दिल्ली। भारत में विशेष अवसरों और पर्वो पर इंटरनेट साइट गूगल के होमपेज पर जल्द ही महात्मा गांधी, ताजमहल या बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन जैसी व्यक्तियों और प्रतीकों के स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र देखे जा सकेंगे। गूगल इंडिया के मुताबिक, माई इंडिया विषय पर आधारित ये विशेष प्रतीक राष्ट्रीय अवकाश और अन्य बडे़ तीज त्योहारों के समय होमपेज पर दर्शाए जाएंगे। गूगल इंडिया के प्रमुख (कज्यूमर मार्केटिंग) अरविन्द देसीकन ने बताया कि हमने इस प्रतियोगिता में किसी तरह की बंदिशें नहीं लगाई है। भाग लेने वाले छात्र महात्मा गांधी से आर्यभट्ट तक के चित्र बना सकते है।