मुंबइ। यहां उपनगर ट्रोम्बे स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के कैमिकल लैब में आज दोपहर में आग लग जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि आग के कारण विकिरणशीलता का कोई खतरा नहीं है। बार्क के सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि मृतक विद्यार्थी भी हो सकते हैं। बार्क की तीसरी मंजिल पर स्थित मोडयूलर लैब के कैमिकल लैब में आग लगी। पुलिस व दमकल आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं। दमकल को आग बुझाने में करीब 45 मिनट लग गए। आमतौर पर लैब में सात लोग काम करते हैं लेकिन आज वहां दो लोग ही काम कर रहे थे।