कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तालिबान को धन देने का आरोप बेबुनियाद है : भारत

बेंगलुरू। भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने तालिबान को आर्थिक मदद देने के पाकिस्तान के अरोपो को बेबुनियाद बताया है। एसएम कृष्णा ने कहा, "मैं इसे खारिज करता हूं, मैं सोचता हूं हम तालिबान और तालिबानीकरण को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने कहा था कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि भारत तालिबान को धन मुहैया कर पाकिस्तान को अस्थिर करने की साजिश कर रहा है।
पाकिस्तान ने पहले भी भारत पर इस तरह के इलजाम लगाए है और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक इस बात को खारिज कर दी है। प्रधानमंत्री सिंह पहले कह चुके है कि भारत चाहता है कि उसके प़डोस में शांति रहे, तभी इलाके में शांति रह सकती है। किसी जमाने में पाकिस्तान पर अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से तालिबान को मदद देने के आरोप लगते थे। हालांकि नाइन एलेवन के हमलों के बाद वह आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी युद्ध में शामिल हो गया फिर भी आईएसआई जैसी संस्थाओं पर अब भी सवाल उठते रहते है। काबूल में भारतीय दूतावास पर दो बार हुए हमले और ईरान में पिछले हफ्ते खुदकुश हमले में भी आईएसआई का नाम आया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें