कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सहारा इंडिया समूह ने खेल पुरस्कार शुरू किए

मुंबई। सहारा इंडिया गुप ने भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (एसजेएफआई) के साथ हाथ मिलाते हुए सहारा इंडियन स्पोट्र्स अवाड्र्स शुरू करने की घोषणा की। इन पुरस्कारों के माध्यम से देश की प्रमुख खेल हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के तहत उन तमाम कोचों, टीम स्टाफ, अधिकारियों और खेल प्रशासकों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके योगदान को आमतौर पर भूला दिया जाता है या फिर उस पर गौर ही नहीं किया जाता।
इन पुरस्कारों के लिए महान क्रिकेट खिलाउी सुनील गावस्कर को चयन समिति का प्रमुख घोषित किया गया है। गावस्कर ने बताया कि पहले सहारा इंडियन स्पोट्र्स आवाड्र्स नौ नवंबर को वितरित किए जाएंगे। सहारा इंडिया गुप सक्रिय रूप से कई खेलों के साथ जुडा है। भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीमों को प्रायोजित करने के साथ-साथ यह गुप देश के चुनिदा मुक्केबाजों, तीरंदाजों और निशानेबाजी केा 2012 मे लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए प्रशिक्षित कर रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें