भारत समाचार
शिल्पा करेगी शमिता को बेघर

अब जब शिल्पा की शादी की तारीख पक्की हो चुकी हैं तो वह नहीं चाहती की उनकी बहन बिग बॉस के घर में रहे। इसलिए वह हर कीमत पर शमिता को घर से बाहर लाना चाहती हैं।
शिल्पा और उनका परिवार ज्योतिष पर कुछ ज्यादा ही विश्वास करता है और शिल्पा की जन्मकुंडली के अनुसार नवंबर की इस तारीख के बाद जल्दी ही कोई और तारीख नहीं हैं। बिग बॉस दिसंबर में खत्म होगा और जबतक की शमिता एलिमिनेट नहीं होती उनका शो से बाहर आना थोडा मुश्किल हैं। शमिता यूं तो घर की अच्छी पार्टिसिपेंट मानी जाती है, जो किसी से लडती-झगडती नहीं है और सारे काम में भाग लेती हैं। लेकिन पिछले रविवार को शमिता और तनाज द्वारा राजू के अंडरवियर खींचने की घटना से दर्शक काफी आश्चर्यचकित हुए थे।



















