कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शानदार पदर्शन जारी, भारत ने एक और गोल्ड पर निशाना लगाया

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गगन नारंग के स्वर्ण पदक जीतने के बाद महिला निशानेबाज अनीसा सईद ने 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

भारत ने इस स्पर्धा का रजत भी जीता। रजत राही सरनोबत ने जीता। इससे पहले, गगन ने पुरूषों के व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल करते हुए अपने ही विश्व रिकॉर्ड की एक बार फिर बराबरी की। इसी स्पर्धा में ओलम्पिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा को रजत पदक मिला। गगन ने बीजिंग ओलम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बिंद्रा को दोयम साबित करते हुए सोना अपने नाम किया। सूरजकुंड के करीब स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में नारंग ने क्वालीफाईंग में कुल 600 अंक का स्कोर बनाया। इतने ही अंक उन्होंने दो साल पहले बीजिंग में हुए विश्व कप के फाइनल में हासिल किए थे। उस दौरान भी नारंग ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वैसे 10 मीटर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आई। फाइनल में जुटाए गए 103.6 अंकों के साथ नारंग को स्वर्ण मिलने के अलावा रजत पदक भी भारत के खाते में गया। बिंद्रा ने क्वालीफाईंग में 595 अंक हासिल किए। फाइनल में बिंद्रा के खाते में 103 अंक आए। उन्होंने मंगलवार को युगल स्पर्धा में भी यही स्कोर बनाया था। नारंग और बिंद्रा ने युगल स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें