कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हवेली को कम दाम में बेचने को तैयार विलियम्स

लंदन। सर्दियों की शुरूआत से पहले अमेरिका जाने को बेताब ब्रिटेन के पॉप गायक रॉबी विलियम्स अपनी हवेली को कम दाम में बेचने को तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार विलियम्स अपनी महिला मित्र आयडा फील्ड के पास लॉस एंजेलिस लौट जाना चाहते है। 35 वर्षीय विलियम्स ने 85 लाख पाउंड खर्च कर 18वीं सदी के कॉम्पटॉन बैसैट हाउस को खरीदा था। लेकिन अब उन्होंने अपने प्रतिनिधि से कहा है कि हवेली की जल्दी बिक्री हो सके इसलिए वह इसका दाम कम कर रहे हैं। एक सूत्र का कहना है कि अधिक पैसा पाने के लिए इंतजार करने की बजाए रॉबी जल्दी से जल्दी इसे बेचना चाहते है। उनके लिए अमेरिका में आयडा के साथ जीवन शुरू करना ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्हें पहले ही ऎसे कुछ लोग मिल गए है जो हवेली में अपनी रूचि दिखा रहे हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें