लंदन। गायिका-अभिनेत्री माइली साइरस अपने माता-पिता के साथ अपना 18वां जन्मदिन मनाने की योजना बना रही हैं। उनके माता-पिता ने हाल ही अलग हुए हैं।
साइरस 23 नवंबर को 18 वर्ष की हो जाएंगी। वह परिवार के साथ जन्मदिन मनाना चाहती हैं। वेबसाइट "कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम" के मुताबिक साइरस कहती हैं कि उन्हें लगता है कि उनके परिवार को साथ में समय बिताने की आवश्यकता है इसलिए वह छोटी सी पार्टी करेंगी और अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी।
भारत समाचार
18वां जन्मदिन माता-पिता संग मनाएंगी साइरस





















