कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोपोर में आतंकियों से मुठभे़ड, एक ढेर

सोपोर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में शनिवार सुबह से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी चल रही है। इसमें एक आतंकवादी मारा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सेना की सहायता से पुलिस ने यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर चिकीपोरा से उग्रवादियों को खदे़डने के लिए अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने एक मकान को घेर लिया जिसमें उग्रवादी छिपे थे। अपने को सुरक्षाबलों से घिरा देख उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। अब तक की गोलीबारी में एक आतंकवादी के मारे जानकारी मिली है। मुठभे़ड अभी जारी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें