मुबंई। फिल्म पा मे 67 साल के अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाने के बाद विद्या बालन अब बडे पर्दे पर विशाल भारद्वाज की फिल्म इश्किया मे अपने मायावी अदाओ और और कातिलाना जलवे से लोगो को बहलाएंगी। इस फिल्म मे विद्या के साथ नसीरूद्दीन शाह और अरशद वारसी नजर आएगे । 29 जनवरी को रिलीज होने जा रही । इस फिल्म का निर्देशन किया है अभिषेक चौबे ने । यह उनकी पहली फिल्म है अपने किरदार के बारे मे विद्या ने बताया , मै सौचती हू कि मै खुशनसीब हूं। मुझे ऎसे किरदार निभाने को मिले जिससे अभिनय की मेरी प्यास बुझी । पा की सफलता पर सवार विद्या ने इश्किया के किरदार को चुनोती के तौर पर लिया । वह दिन नया होता है और भगवान मुझे पर मेहरबान रहे है। उम्मीद करती हूं। इश्किया अच्छा करेगी ताकि मै अच्छी फिल्मे करना जारी रखू । उन्हे इस बात की भी खुशी है कि इस फिल्म से उनकी सौम्य छवि भी टूटेगी।