कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स्वाइन फ्लू से 11 लोगों की मौत

रायपुर। प्रदेश में इस साल मानसून में 21 लोगों के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिनमे से 11 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस साल बारिश के साथ ही स्वाइन फ्लू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इस बीमारी से छत्तीसगढ के जांजगीर चांपा जिले में छह, बिलासपुर जिले में दो, दुर्ग जिले में तथा कोरबा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि राज्य से 97 मरीजों का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था जिनमें से 72 लोगों की रिपाोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है।> दिल्ली से आई रिपोर्ट में 21 लोगों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई जिनमें से 11 की मौत हो चुकी तथा 10 अन्य अस्पताल में भर्ती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें