नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के घर फिर से एक नन्हा मेहमान आया है। उन्होने अपनी बेटी न्यासा के जन्म के सात साल बाद सोमवार सुबह एक बेटे को जन्म दिया। काजोल-अजय के नजदीकी सूत्र ने बताया कि काजोल ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में सुबह 9.20 बजे बेटे का जन्म दिया।
गौरतलब है कि उनकी 7 साल की एक बेटी भी है, जिसका नाम न्यासा है। काजोल और अजय ने 1999 में विवाह किया था। बॉलीवुड की हस्तियों काजोल और उनके पति अजय देवगन को उनके यहां पुत्र जन्म पर बधाई दी है। उन्होंने हाल ही में प्रदर्शित हुई करन जौहर की नई फिल्म वी आर फैमली में मां की भूमिका निभाई है। शाहरूख खान ने टि्वटर पर लिखा है कि बच्चो को इस दुनिया में लाना ईश्वर का सर्वाधिक खूबसूरत उपहार है। अल्लाह अजय, काजोल और उनके बेटे को सेहत और ढेर सारी खुशियां प्रदान करे।
टि्वटर क्वीन प्रियंका ने ट्वीट किया है जब दुनिया में किसी बच्चे का जन्म होता है तो यह सर्वाधिक ताज्जुब की बात होती है। बेटे के जन्म पर अजय और काजोल को बहुत बहुत बधाई। अभिनेता रितेश देशमुख ने देवगन दंपति के लिए लिखा है नए मेहमान के आगमन पर आप दोनों को हार्दिक बधाई।
भारत समाचार
काजोल को हुआ बेटा, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई





















