कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कांग्रेस-राकांपा दावों पर कायम, सरकार बनने में गतिरोध

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अपने-अपने दावों का कायम रहने के कारण गतिरोध बरकरार है, जिसके शीघ्र समाप्त होने की संभावना नजर नहीं आती। राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम आए 12 दिन बीत गई है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को कांग्रेस विधायक दल का पुन: नेता घोषित किए जाने की भी नौ दिन पूरे हो गए है।
लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल के शपथग्रहण की तिथि तय नहीं हो पा रही है। यहां राजधानी में कांग्रेस और राकांपा के बीच मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के नेताओं की बराबर बैठकें होती रही है लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने के कारण गतिरोध बरकरार है। राकांपा का कहना है कि 1999 से राज्य में दोनों दलों की मिलीजुली सरकार सफलतापूर्वक काम कर रही है और इसी कारण राज्य की जनता ने तीसरी बार कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को जीत दिलाई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें