कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: आयोजन समिति ने आस्ट्रेलियाई दल से मांगा हर्जाना

नई दिल्ली। नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बने खेल गांव में रह रहे आस्ट्रेलियाई टीम के एक एथलीट द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आस्ट्रेलियाई दल से हर्जाना देने को कहा गया है।

राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट ने हालाकि आस्ट्रेलियाई टीम पर लगाए गए तोडफो़ड के आरोप से इनकार किया। भनोट ने बताया, ""वहां किसी तरह की तो़डफो़ड नहीं हुई है। खिल़ाडी केवल खुशी का इजहार कर रहे थे। वाशिंग मशीन का टूटना महज एक दुर्घटना थी।"" उन्होंने कहा, ""हमने आस्टे्रलियाई खिलाç़डयों से नुकसान के लिए हर्जाना देने को कहा और वह तैयार हो गए। किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।"" भनोट ने इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया लेकिन आस्ट्रेलिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाशिंग मशीन को वास्तव में बालकनी से नीचे फेंका गया था। आस्टे्रलिया राष्ट्रमंडल खेल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैरी क्रासव्हाइट ने शुक्रवार को कहा कि गुरूवार को हुए इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय समाचार पत्र "द संडे मार्निंग हेराल्ड" के मुताबिक व्हाइट ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की समाçप्त पर गुरूवार रात को हुई इस घटना से काफी निराशा पहुंची है। व्हाइट ने संवाददाताओं को बताया, ""हम नहीं जानते कि यह किसने किया है। दिल्ली पुलिस इस मामले को देख रही है और इसकी जांच करेगी।""

व्हाइट ने इस बात का भी खुलासा किया कि एक अन्य आस्ट्रेलियाई एथलीट को कुछ दिनों पहले ही अभद्र व्यवहार के कारण आस्टे्रलिया वापस भेजा गया था लेकिन उन्होंने एथलीट के नाम का खुलासा नहीं किया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें