भारत समाचार
टीम इंडिया की मुश्किले बढी, सहवाग-गंभीर चोटग्रस्त

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन श्रीनिवासन ने कहा कि कार्तिक को तत्काल टीम के साथ जुडने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि सहवाग के पैर में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी जबकि गंभीर की गर्दन चोटिल है। श्रीनिवासन ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान सहवाग के पैर में चोट लगी थी जबकि क्षेत्ररक्षण के दौरान गंभीर के गर्दन पर गेंद लग गई थी।
इस चोट के कारण गंभीर क्षेत्ररक्षण नही कर सके थे। दोनों का चौथे मुकाबले में खेल पाना तय नहीं है। उनके स्थान्नापन्न के तौर पर कार्तिक को टीम के साथ जुडने को कहा गया है। तीसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया को छह विकेट हराकर भारत ने सात मैचों की श्रृंखला मे 2-1 की बढत बना ली है। पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रन से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनो से जीत हासिल की थी।




















