जगदलपुर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना इलाके में पुलिस ने 7 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आज सुबह दुर्गकोंदल> थाना इलाके में आलोर और भूसकों के बीच जिला पुलिस बल और बीएसएफ के सयुंक्त दस्ते ने घेराबंदी कर 7 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि प्रांरभिक मुठभेड के बाद जब माओवादी भागने के वाले थे तब उन्हें गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान कु. राजकुमारी, सरिता बाई, धनसूराम, बिरजूराम, अमिता बाई, मंगीता बाई व बजाराम के रूप में की गई है। इनसे एक बंदूक भी जब्त की गई है।
भारत समाचार
सात माओवादी गिरफ्तार





















