कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लक्ष्मी मित्तल का ताज बरकरार

जोहानसबर्ग। वैश्चिक मंदी के कारण बाजार हैसियत आधी रहे जाने के बावजूद भारतीय मूल के उद्योगपति और इस्पात जगत के बेताज बादशाह लक्ष्मी मित्तल दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष व्यवसायी बने हुए है। साप्ताहिक अखबार संडे टाईम्स ने दक्षिण अफ्रीका के सबसे अमीर 150 कारोबारियों में जो सूची जारी है उसमें मित्तल लगातार पांचवें साल अव्वल है जबकि वह ब्रिटेन में रहते है।
आर्सेलरमित्तल की दक्षिण अफ्रीका इकाई आर्सेलरमित्तल एसए में उनकी हिस्सेदारी के कारण उसको इस सूची में स्थान मिला है। मित्तल द्वारा सरकारी कंपनी इस्कार के अधिग्रहण के बाद यह कंपनी आर्सेलर मित्तल एसए बनी थी।
इस सूची के अनुसार आर्सेलरमित्तल एसए का शेयर मूल्यों के हिसाब से मूल्यांकन आधा रह जाने के बावजूद मित्तल दक्षिण अफ्रीका के सबसे बडे उद्यमी है। वैश्चिक संकट के कारण बाजार मूल्यांकन 45.7 अरब रैड से घटकर 16.95 अरब रैड रह गया है। यह सूची जोहानसबर्ग सिक्योरिटीज एक्सचेंज में सूचीबद्ध सभी कंपनियों की होल्डिंग के विश्£ेषण के जरिए तैयार की गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें