कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शारजाह में "अंतर्राष्ट्रीय ऑटो एक्सपो" की शुरूआत

शारजाह। शारजाह में पांच दिनों तक चलने वाले "अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल एक्सपो" की शुरूआत गुरूवार को हो गई। इस एक्सपो में दुनिया भर के कार निर्माता अपनी कारों के नवीनतम मॉडल पेश करेंगे। समाचार एजेंसी "वैम" के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल एक्सपो का यह आठवां संस्करण है और यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है।
मध्य पूर्व के बहुत सारे लोग यहां पहुंचते हैं। एक्सपो के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड मित्सुबीसी एएसएक्स और इनफिनीटी एम लक्जरी सेडान को यूएई के बाजार में उतारा जाएगा। इसके अलावा शारजाह क्लासिक कार म्युजियम के वाहनों को इस समारोह में दिखाया जाएगा। इस एक्सपो की शुरूआत शारजाह के राजकुमार सुल्तान बिन मोहम्मद बिन सुल्तान अल कसीमी ने की । इसका आयोजन मिडिल ईस्ट मोटर टयूनिंग शो (एमईएमटीएस) के साथ मिलकर किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें