भारत समाचार
मुझे गर्व है.. मैं हूं "साइज जीरो": करीना

करीना ने कहा, मैं सोचती हूं कि भारत में साइज जीरो के मायने छरहरा होना है। प्रत्येक लडकी चाहती है कि वह छरहरी हो और मैं सोचती हूं कि मैं सचमुच छरहरी हूं।
करीना ने कहा कि भारत में साइज जीरो मेरे नाम के साथ जुडा हुआ हैं जो कि मेरे लिए गर्व की बात हैं। साइज जीरो अभिनेत्री करीना दिल्ली में सोनी वायो के लैपटाप श्रृंखला साइज जीरो मॉडल को लॉन्च करने को लेकर दिल्ली में थीं।
करीना ने कहा कि सोनी का लैपटाप साइज जीरो मॉडल मेरे व्यक्तित्व से मेल खाता हैं। करीना ने कहा कि सोनी का वायो एक्स स्लिम है, आकर्षक है और खूबसूरत है। जाहिर है मैं आसानी से इसकी तुलना अपने आप से कर सकती हूं।




















