भारत समाचार
कर्नाटक : असंतुष्टों ने सुषमा को सौंपा 53 विधायकों का इस्तीफा

असंतुष्टों की अगुवाई कर रहे जनार्दन रेड्डी के खेमे का दावा है कि उसने अपने पक्ष में करीब 70 विधायक जुटा लिए हैं। उनमें से 47 विधायक हैदराबाद में हैं, बाकी विधायक मुंबई और गोवा में ठहरे हुए हैं। उन्हें केवल अपने नेता के इशारे का इंतजार है। दबाव के इस सियासी खेल से भाजपा आलाकमान भी वाकिफ हैं, लेकिन अब भी वह कार्रवाई के बजाय बीच-बचाव में लगा है, क्योंकि राजस्थान और उत्तरांचल के कटु अनुभव अभी ताजा हैं। वैसे पार्टी हाईकमान ने असंतुष्टों को स्पष्ट कह दिया है कि राज्य में मुख्यमंत्री नहीं बदला जाएगा। वह असुंष्टों की मांगों का समाधान कर संकट को समाप्त करने में लगा है। उनकी कुछ मांगें मान भी ली गई हैं, लेकिन बाकी मांगों को लेकर अवरोध बना हुआ है।




















