कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हमें भारत में वल्र्ड कप के मैच नहीं खिलाना : पीसीबी

कराची, 10 अक्टूबर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अनौपचारिक रूप से अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट परिष्ाद (आईसीसी) को सलाह दी है कि वह 2011 विश्व कप के उनके मैच भारत में रखें जाने से बचें क्योकि उन्हें आशंका है कि पाकिस्तान के मैच भारत में रखें जाने से राजनीतिक और राजनयिक समस्या पैदा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार पीसीबी के अध्यक्ष एजाज बट ने दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी की बैठक में अपनी यह बात समझा दी है।
सूत्रों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों की यह बात आईसीसी को भी मालूम है इसलिए वह खुद भी कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। पाकिस्तान ने यह भी संकेत दिया है कि वह विश्व कप के अपने ज्यादतर मैच श्रीलंका या बांग्लादेश में खेलना चाहेगा। बट ने कहा कि हमारी सरकार इस बारे में जो कहेगी हम उसी पर अमल करेंगे हमें पूरी उम्मीद है कि 2011 तक दोनों देशों के संबंधों में और सुधार हो जाएगा। आईसीसी ने हाल ही में 2011 विश्व कप के लिए ग्रुप का निर्धारित किया है। जबकि मैचों के कार्यक्रम और स्थानों का फैसला अगले साल किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। यह प्रतियोगिता भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें