कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शाइनी के साथ काम करने से सोहा का इंकार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। खबर है कि जमानत पर छूटने के बाद शाइनी आहूजा फिर से अपनी नई जिंदगी की शुरूआत कर जल्द से जल्द एक्टिंग शुरू करने वाले हैं। लेकिन शाइनी की शायद यह इच्छा पूरी न हो सके क्योंकि शाइनी की फिल्म में सोहा अली खान ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया हैं। सूत्रों के अनुसार शाइनी अपनी प्रीतिश नंदी कम्यूनिकेश्न की फिल्म फिर से शुरू करने जा रहे हैं।
वैसे तो इस फिल्म की शूटिंग 2 जुलाई से पहले ही शुरू हो गई थीं लेकिन शाइनी की जिंदगी में हुए हादसे की वजह से फिल्म रूक गई पर अब शाइनी उसी फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन फिल्म की अभिनेत्री सोहा ने शाइनी के साथ काम करने से इंकार कर दिया हैं। सोहा अब तक शाइनी का बलात्कार कांड भूला नहीं पाई हैं। गौरतलब है कि अपनी नौकरानी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार शाइनी हाल ही में बेल पर रिहा हुए हैं और बाहर आते ही वो अपनी पुरानी फिल्में पूरी करने के लिए तैयार हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें