कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब हाई स्पीड इंटरनेट के साथ लैपटॉप

नई दिल्ली। यदि लैपटॉप में पहले से हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मौजूद मिले तो यह सोने पे सुहागा जैसा काम होगा। यह महत एक कल्पना नहीं है, बल्कि इसे सच कर दिखाया है सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा मुहैया कराने वाले कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने। कंपनी ने शुक्रवार को थ्री जी सुविधा से लैस नेटबुक सेवा शुरू की, जिसमें लैपटॉप के साथ ही हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध होगा। डेल और ओलीव टेलीकम्युनिकेशन के सहयोग से शुरू की गई इस सुविधा के तहत नेटबुक में पहले से ही बीएसएनएल का हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन मोजूद है। थ्री जी सिम के साथ उलब्ध इस नेटबुक के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसानी से कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है और इसमें राष्ट्रीय रोमिंग पहले से एक्टिवेट है। जीपीएस सुविधा वाले इस नेटबुक की शुरूआती वाले इस नेटबुक की शुरूआती कीमत 30 हजार रूपए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें