कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विदेशी पत्रकार दलाई लामा का दौरा कवर नहीं कर पाएंगे

नई दिल्ली। कई विदेशी पत्रकार दलाई लामा के रविवार से शुरू हो रहे अरूणाचल प्रदेश दौरे का कवरेज नहीं कर पाएंगे क्योंकि विशेष परमिट के लिए उनकी अर्जियां अभी भी प्रक्रिया में लंबित हैं। कम से कम 19 पत्रकारों ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से इस दौरे के कवरेज के लिए अरूणाचल जाने की इजाजत मांगी है। इन अर्जियों के बारे में जानकारी मांगने पर एमईए सूत्रों ने बताया कि ये अभी प्रक्रिया में हैं। इन 19 पत्रकारों में पांच विदेशी हैं तथा 14 भारत में कार्यरत हैं। इस देरी का मतलब होगा कि ये पत्रकार अरूणाचल नहीं जा पाएंगे क्योंकि दलाई लामा का दौरा कल शुरू हो जाएगा। पहले से ही इसका आभास होने पर कुछ विदेशी मीडिया घरानों ने स्थानीय पत्रकारों को ही इस दौरे को कवर करने के लिए कह दिया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें