कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

2013 की एशेज सीरीज खेलना चाहता हूं : पोटिंग

सिडनी। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोटिंग ने कहा कि वह 2013 में इंग्लैड में होने वाली एशेज सीरीज में खेलना चाहते है। आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र "सिडनी मॉनिंग हेराल्ड" ने पोटिंग के हवाले से लिखा है कि टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह अपने टेस्ट करियर को मानमाफिक आगे बढाना चाहते है और उन्हें आशा है कि यह 2013 की एशेज के लिए इंग्लैड लौट सकेंगे। पोटिंग "टी-20 से संन्यास लेने से मुझे अपने टेस्ट करियर को विस्तार देने का मौका मिल गया है। मै आशा करता हूं कि मै अगली एशेज के लिए इंग्लैड लौट सकूंगा। मेरा अब तक का करियर अच्छा रहा है और यही कारण है कि मै इसमें कुछ और अध्याय जोडना चाहता हूं।" वर्ष 2013 की एशेज तक पोटिंग 38 साल के हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्र उनके लिए मायने नहीं रखती, क्योकि वह मानसिक और शारीरिक तौर पर टेस्ट और वनडे क्रिकेट मे बने रहने के लिए तैयार है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें