कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

औद्योगिक उत्पादन में 9.1 की बढ़ोतरी कर मंदी को दिखाया ठेंगा

नई दिल्ली। वैश्विक मंदी को ठेंगा दिखाते हुए औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी का सिलसिला सितंबर में भी जारी रहा। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि पिछले साल इसी महीने के छह फीसद के मुकाबले बढ़ कर 9.1 फीसद रह गई। साल दर साल आधार पर सितंबर के दौरान सभी तीनों क्षेत्रों में विनिर्माण, खनन और बिजली की वृद्धि दर पिछले साल के मुकाबले बेहतर रही है। यहां तक की टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में भी इजाफा हुआ है।
यह इस बात का संकेत है कि इन उत्पादों की मांग बढ़ रही हैं। औद्योगिक उत्पादन के सकरात्मक आंक़डों के कारण शेयर बाजार भी गुरूवार को शुरूआती गिरावट से उबर गया। यहां जारी आधिकारिक आंक़डों के मुताबिक चालू वित्तीय साल की अप्रैल से सितंबर की पहली छमाही के दौरान औद्योगिक वृद्धि दर पांच फीसद थी। विदेशों में कमजोर मांग के बावजूद औद्योगिक उत्पादन में सुधार हुआ है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें