कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एनएसई ने दो माह के लिए 10 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

मुंबई, 5 सितंबर। 10 कंपनियों के खिलाफ लंबित शिकायतों के कारण नेशनल स्टाक एक्सजेंच (एनएसई) ने उन पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर दो माह का प्रतिबंघ लगा दिया है। एनएसई की ओर से जारी बयान के अनुसार, वत्स कारपोरेशन जिस पर 80 शिकायते लंबित है, सहित कुल 10 कंपनियों पर प्रतिबंघ लगाया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि 31 अगस्त 2009 तक दो माह की अवघि के दौरान इन कंपनियों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें लंबित है। जिन अन्य कंपनियों पर प्रतिबंघ लगाया गया है, उनमें साउंडक्राफ्ट इंडस्ट्रीज(28 शिकायतें), पाल पियाजियो(12), एन्के टेक्सोफूड इंडस्ट्रीज(8), अरिहंत इंडस्ट्रीज (5), पाथेजा फोर्जिग्स एंड आटोपाट्र्स मैन्युफैक्चरर्स(4), इडर इंफोटेक(4), कावेरी साफ्टवेयर इंजीनियरिंग सिस्टम्स(3), लान इसेडा इंडस्ट्रीज (2) और सिन्टिला साफ्टवेयर टेक्नोलाजी(2) शामिल है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें